कोरोना काल में जरूर करें इन स्टेप्स को फॉलो तो रहेंगे स्वस्थ, जानें कैसी हो जीवनशैली

भारत में कोरोना का तांडव बढ़ता है जा रहा हैं। हर दिन 2.5 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं। की क्या घर पर रहते हुए भी कोविड-19 का इलाज करना संभव है? तो निश्चित रूप से संभव है, लेकिन हल्के लक्षण में।
अगर आप कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए हैं, लेकिन बीमारी से जुड़े कोई लक्षण नहीं है, ऐसी स्थिति में सबसे अच्छा है कि खुद की जांच करवाएं। देश में कोरोना वायरस का तांडव इतना बढ़ गया हैं की स्वास्थ्य व्यवस्था को मुश्किलों में लाकर खड़ा कर दिया है।
हालात ये है कि बहुत सारे अस्पताल और मेडिकल सुविधाओं को बेड और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इन हालात में जरूरी है कि हम घर पर हल्के कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करना सीखें, जिससे अस्पताल में कोरोना वायरस के गंभीर मरीज इलाज कराने को सक्षम हो सकें।
फ्लू या सामान्य जुकाम की तरह उचित उपायों के साथ कोरोना के हल्के लक्षण का घर पर इलाज किया जा सकता है। आपको सिर्फ करना ये है कि अपने लक्षणों की मॉनिटरिंग करें और घर पर ही दवाइयों और इलाज की मदद से उसे नियंत्रित करें।
एसिम्पटोमैटिक होने की सूरत में क्या करें?
अगर आप कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए हैं, लेकिन बीमारी से जुड़े कोई लक्षण नहीं है, ऐसी स्थिति में सबसे अच्छा है कि खुद की जांच करवाएं। हो सकता है आपको कोई लक्षण दिखाई न दे, लेकिन आप अभी भी संक्रमण के वाहक हो सकते हैं और दूसरे लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल सकते हैं। यदि आप कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं, तब खुद को दूसरों से आइसोलेट कर लें और अपनी रिपोर्ट के निगेटिव आने तक किसी के भी संपर्क में न आएं।
क्या कोविड-19 का इलाज घर पर किया जा सकता है?
कोविड-19 के हल्के लक्षण में मेडिकल उपचार की जरूरत नहीं होती है और घर पर इलाज किया जा सकता है। एक बार आपको कोरोना वायरस संक्रमण के संकेत देख लें, तब खुद को कम से कम एक सप्ताह के लिए आइसोलेट जरूर कर लेना चाहिए और अपने लक्षणों की मॉनिटरिंग जारी रखनी चाहिए। गंभीर संक्रमण या जोखिम का ज्यादा खतरा वाले लोगों में बुजुर्ग और चिह्नित बीमारी वाले लोग शामिल हैं।
कोविड-19 के लिए घर पर इलाज
ज्यादातर लोग जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं, उन्हें या तो हल्का लक्षण का सामना होता है या एसिम्पटोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले होते हैं, जिसका घर पर इलाज किया जा सकता है। इलाज का उद्देश्य होता है संक्रमण से होनेवाले दर्द से राहत। संक्रमण के दौरान हाइड्रेटेड रहना सबसे महत्वपूर्ण है। उसके अलावा, आपको ऐसे समय में आराम करना चाहिए। निर्धारित दर्द निवारक आपके लक्षणों को आसान कर सकते हैं।




