बलौदाबाजार – मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा, कुवें में मिली थी लाश, सहेली का भाई ही निकला कातिल
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – एसपी आई के एलेसेला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, कि ग्राम पौंसरी में 7 वर्षीय बच्ची 25 मई से लापता थी जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने 26 मई को कोतवाली में दर्ज कराई. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो लाश कुएं में तैरती मिली. जिसके पैर में रस्सी बंधा था और गले में चोट के निशान थे।
Read Also – राजनांदगांव – पांच आरोपियों ने नाबालिग को बनाया दरिंदगी का शिकार, किशोरी से करते रहे दुष्कर्म
पहली नजर में ही मामला गंभीर लग रहा था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की मदद से 2 युवकों को हिरासत में लिया. तब खुलासा हुआ कि मृतक बच्ची की सहेली का नाबालिग भाई ही रेप किया है. उसके बाद गला दबाकर हत्या कर अपने दोस्त की मदद से लाश को कुएं में फेक दिया।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
आरोपी से पूछताछ के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को टॉयलेट में ले जाकर रेप किया, चिल्लाने पर अपने हाथ से मुंह बंद कर दिया. जिससे वो बेहोश हो गई. लड़की किसी को बता न दे, इस डर में गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी का कहना है,कि मृतका उसे अक्सर गाली दिया करती थी. जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया. घटना के पहले उसने अपने घर के सामने का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था।




