क्राइमदेश विदेश

चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटोस दिखाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार..

चूरू जिले के रतननगर थाना इलाके में चलती स्लीपर बस में 14 साल की लड़की से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने वारदात के 24 घंटों के भीतर दबोच लिया है. उसके बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया गया.

वहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है. पीड़िता के बयान ले लिए गए हैं. उसका मेडिकल मुआयना कराया जा चुका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी अनिल मेघवाल (21) ढाढ़रिया बनीरोतान गांव का रहने वाला है. अनिल मेघवाल ने करीब डेढ़ साल पहले ढाढ़रिया गांव की धर्मशाला में नाबालिग को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था. आरोपी ने इस दौरान पीड़िता की अश्लील फोटो खींच लिए थे. बाद में वह उन फोटो के जरिये उसे ब्लैकमेल करता रहा.


आरोपी ने 28 अप्रेल को दुकान जा रही नाबालिग को रोककर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अगवा कर लिया था. उसके बाद आरोपी अनिल मेघवाल नाबालिग को सरदारशहर से जैसलमेर जाने वाली स्लीपर बस में ले गया. वहां उसने चलती बस में 14 वर्षीय छात्रा से 2 बार रेप किया. इस संबंध में पीड़िता ने एक दिन पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता 8वी कक्षा में पढ़ती है. आरोपी ने उससे पहली बार रेप उस समय किया जब वह महज साढ़े 12 साल की थी.

Related Articles

Back to top button