उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मां को बॉयफ्रेंड संग आपत्तिजनक हालत में देख बड़ी बेटी ने लगाई फटकार, नाराज महिला ने भागकर प्रेमी संग रचाई शादी, छोटी की आने वाली थी बारात…

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। इस बीच, एक विधवा दो बच्चों की मां को भी एक शख्स से प्यार हो गया। इतना ही नहीं छोटी बेटी की शादी से पहले ही मां घर का सामान लेकर किसी और के साथ फुर्र हो गई।

कुछ दिन बाद ही छोटी बेटी की डोली डठने वाली थी जिसके बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन की शादी की जिम्मेदारी ली। बता दें कि मां का पहले से की उनके प्रेमी के साथ चक्कर चल रहा था।

बता दें कि ये पूरा मामला उत्तरप्रदेश के जिला मिर्जापुर का है। यहां की रहने वाली एक महिला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी हो गई जबकि छोटी बेटी की एक सप्ताह बाद बारात आनी है। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। महिला अभी अपनी छोटी बेटी के साथ रहकर परिवार चला रही थी। एक सप्ताह बाद छोटी बेटी की बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही महिला पर इश्क का जुनून सवार हो गया। महिला का एक युवक पर दिल आ गया। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे।

बेटी को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले ही बेटी ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बेटी ने इसका विरोध किया और अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। बड़ी बेटी के डांटने से नाराज महिला ने छोटी बेटी की शादी से पहले ही कांड कर डाला। प्रेमी के साथ घर-गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गई।

बता दें कि प्रेमी के साथ मां के फरार हो जाने के बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन की शादी की जिम्मेदारी ली है। बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां घर से सारा सामान लेकर गई है। मां ने घर में रखा फ्रिज, गैस सिलेंडर, बर्तन और कपड़े आदि तक लेकर गई है। 10 मई को छोटी बहन की बारात आनी है। हालांकि छोटी बहन की शादी को लेकर बड़ी बहन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button