उत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेश

नवविवाहिता को लगा बड़ा झटका, समलैंगिक निकला पति, विरोध करने पर की पिटाई, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज…

लखनऊ। नवविवाहिता ने पति पर समलैंगिक होने और पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद बैंकाक जाने पर पता चला की पति गंजा है। ठाकुरगंज निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 29 जनवरी 2024 में लखीमपुर खीरी के शास्त्री नगर निवासी असीमपुरी के साथ बेटी की शादी की थी।

शादी के बाद पति के कहने पर सास ने बेटी के गहने व तीन लाख रुपये अपने पास रख लिए। शादी के बाद से ही पति बहाना बनाकर दूसरे कमरे में सोने लगा। बेटी के बार-बार कहने पर 45 दिन बाद उसे लेकर बैंकाक घूमने गया। वहां भी बहानेबाजी कर बेटी से दूरी बनाए रहा। वहां पता चला कि पति गंजा है और विग लगाता है। बैंकाक से भी नौकरी में जरूरी काम होने की बात कहकर जल्दी लौट आया।

शक होने पर बेटी ने पति का मोबाइल चेक किया तो वाट्सएप में युवराज नामक युवक से की गई चैटिंग से पता चला कि पति समलैंगिक है। बेटी ने विरोध किया तो पिटाई कर दी। किसी तरह पिता को पूरी बात बताई। इस बात पर आरोपित ने घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर पर प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button