देश विदेश

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से होगा शुरू,दो चरणों में होगी बैठक

कोरोना की वजह से संसद (Parliament) का शीतकालीन सत्र (winter session) रद्द किये जाने के बाद संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) 29 जनवरी से शुरू होगा। एक फरवरी को बित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट संसद में पेश किया जाएगा।

READ ALSO – Whatsapp policy – केंद्र सरकार को व्यवसाइयों ने लिखा पत्र बताया देश के लिए ऐसे है खतरा

लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) से मिली जानकारी के अनुसार दो चरणों में चलने वाला बजट सत्र (Budget Session) का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू किया जाएगा, वहीं संसद (Parliament) के बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू किया जाएगा । बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाम कोविंद (President Ram Nam Kovind) दोपहर 11 बजे लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगे। राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCPA) की सिफारिश पर यह तय किया गया है।

READ ALSO – जानिये देश के ताजा हालात,16,946 कोरोना के नए मरीज

संसद की स्थायी समिति को विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अनुदान की मांगों पर विचार करने के लिए संसद का पहला चरण 15 फरवरी को स्थगित कर दिया जाएगा। इसके बाद 8 मार्च से संसद के दूसरे चरण की बैठक होगी। मानसून सत्र की तरह इस बार भी दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की बैठके अलग- अलग पालियों में होंगी। लोकसभा की बैठके शाम 4 बजे से शुरू होकर 9 बजे तक चलेगी, वहीं राज्यसभा की बैठके दोपहर में होंगी। इस बार के सत्र में प्रश्नकाल होगा, पिछली बार मानसून सत्र में कोरोना की वजह प्रश्नकाल रद्द कर दिया गया था, जिसको लेकर राजनितिक पार्टियों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Related Articles

Back to top button