उत्तर प्रदेशदेश विदेश

भीषण सड़क हादसा: बाइक से जा रहे युवक नीलगाय ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों की मौत…

अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद युवक के घर में मातम छा गया है।

अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठे गांव सोसाइटी के सामने बाइक सवार युवक की नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर नीलगाय की भी मौत हो गई है।

बता दें कि, इनायत नगर थाना के सारी पूरे विजयी पाठक गांव निवासी 28 वर्षीय मुकेश पाण्डेय पुत्र सुरेंद्रनाथ घर से बाइक पर सवार होकर इनायत नगर बाजार जा रहा था। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीठे गांव के निकट सोसाइटी के सामने बाइक सवार युवक पहुंचा था। तभी सड़क पार कर रहे एक नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक समेत युवक सड़क से लगभग 10 मीटर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नीलगाय की भी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों तथा राहगीरों द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Related Articles

Back to top button