inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

फिर देश में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा मामले, कुल संख्या 14 लाख के पास, जानिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का हाल

कोरोना वायरस देश में लगातार कहर बन रहा है, बीते दो दिन में ही भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख के आसपास मामले सामने आए हैं। भारत बहुत जल्द विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स 25 जुलाई यानी कल भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 895 मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 761 लोगों की मौत हुई है इसके साथ ही 32,514 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं।

Read also – गोबर बेचने वालों को 15 दिन में करें भुगतान, मुख्य सचिव मंडल ने दिए सख्त निर्देश

राज्यों की बात करें तो अब महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 3, 57, 117 हो गई है। जिनमें 1,43,714 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 1,99,967 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 13,132 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 6,785 दिल्ली में 1025, गुजरात में 1068, तेलंगाना में 1640, उत्तर प्रदेश में 2667, आंध्र प्रदेश में 8147, पश्चिमी बंगाल में 2216 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Read Also – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पहुंचे खेतों की मेड़ में, की बीते दिनों को याद, पुराने साथियों संग खूब की बात

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है कल देर रात फिर से 95 नए मरीजों की पुष्टि हुई। नए मरीजों में राजनांदगांव से 14, दुर्ग से 46, रायपुर से 11, कोरबा से 11, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलरामपुर से 2 मरीज पाए गए हैं। इसके ठीक पहले शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों में जिला रायपुर से 123, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर से 13, जांजगीर चांपा से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 4, रायगढ़ से 4, बलौदाबाजार से 4, राजनंदगांव से 4, जशपुर से 4, कबीरधाम से 2, कोरबा से 1 और नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं।

Read Also – मुख्यमंत्री भुपेश ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को किया नमन

अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7182 है। आज 344 कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं। वहीं 116 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 4683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 2460 है। वही कुल राज्य में अब तक 39 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Read Also – कारगिल विजय दिवस – 21 साल पहले भारतीय सेना ने ऐसे लहराया था परचम, जाने खास बातें

इस तरह भारत में कोरोना वायरस के 48,895 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13,85,494 हो गयी है। इनमें 4,66,743 एक्टिव मामले हैं। जबकि, देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8,86,235 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के अब तक 32,096 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button