बिलासपुर के आईजी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें छोटी बहन, कोरोना संक्रमित अपनी बडी बहन के स्वस्थ्य होकर अस्पताल से बाहर निकलने पर खुशी के मारे झूम उठती है और फिर गजब डांस परफॉर्मेंस के साथ बडी बहन का स्वागत करती है। कोरोना की जंग जीतकर घर लौटी बडी बहन के लिए यह स्वागत का पल अभिभूत करने वाला है। बडी बहन भी छोटी के उत्साह को देखकर झूम उठती है और वीडियो में व्व भी नाचती नजर आती है।
दोनों बहनों का इस तरह मिलना लोगो में खुशी के हजारों तार छेड रहा है, बहनों के आपसी प्रेम की खूबसूरत झलकी भी इस वीडियो में नजर आती है। आईजी काबरा ने इस वीडियो को पोष्ट करते हुए लिखा- कोरोना वायरस को हराकर लौटी बडी बहन का शानदार स्वागत, कोई भी महामारी किसी परिवार के मुस्कान के नैनोमीटर को कम नहीं कर सकती, जो इस तरह की गर्मजोशी, प्रेम और ऊर्जा का पोषण करता है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है अभी-अभी फिर से 95 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में राजनांदगांव से 14, दुर्ग से 46, रायपुर से 11, कोरबा से 11, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलरामपुर से 2 मरीज पाए गए हैं।
अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7182 है। आज 344 कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं। वहीं 116 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 4683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 2460 है। वही कुल राज्य में अब तक 39 मरीजों की मृत्यु हुई है।



