मनोरंजन

पत्नी और बच्चों के साथ वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे कपिल शर्मा, भजन मंडली के साथ गाया भजन…

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने ओटीटी कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो के जरिए कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी सालों बाद लौटी है।

इसी बीच काम के बीच कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां की भक्ति में डूबकर भजन गाए। उनके भक्ति भजनों के वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहे हैं।

अष्टमी के मौके पर कपिल शर्मा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें श्री मां वैष्णो देवी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. इन वीडियो में कॉमेडियन माता के भजन गाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंडली के साथ भजन संध्या में धुनें बजाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है। कपिल शर्मा का परिवार भी मां वैष्णो देवी की पूजा में लीन नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इन वीडियो में कपिल की पत्नी गिन्नी और उनके दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कपिल ने भजन की शुरुआत ‘तूने मुझे बुलाया’ गाकर की।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/p/C5yZZLsPMWq/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि कपिल सप्तमी के मौके पर भजन संध्या में शामिल हुए थे. कपिल के पूरे परिवार की देवी मां में गहरी आस्था है, वे हर महत्वपूर्ण अवसर से पहले माता की चौकी का आयोजन करते हैं। नवरात्रि के मौके पर कपिल शर्मा ने माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर किसी सेलिब्रिटी नहीं बल्कि आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर दर्शन किए. उनकी पत्नी और बच्चों ने भी कड़ी सुरक्षा के बीच देवी मां के दर्शन किये।

Related Articles

Back to top button