देश विदेश

नहीं मिली शराब तो पी गए हैंड सैनिटाइजर, 9 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

शराब न मिलने की वजह से नौ लोगों के हैंड सैनिटाइज़र पीने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला हैदराबाद के करिचेदु शहर का है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां कई मामले पाए जा रहें हैं जहां लोगों ने शराब न मिलने की वजह से हैंड सैनिटाइज़र पिया है।

Read Also – भारत सरकार ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, रंगीन टेलीविजन के आयात पर लगाया प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि पिछले दो दिनों में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एल्कोहल हैंड सैनिटाइज़र पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना कुरिचेदु शहर में हुई थी। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Read Also – चीन को मिली फिर जबरदस्त पटखनी, अब मीटर बनाने का ठेका हुवा रद्द

वहीं दो लोगों ने गुरुवार देर रात दारसी सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया और छह अन्य लोगों ने भी शुक्रवार सुबह को दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन लोग भीख मांगने का काम करते थे और बाकी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले थे। बीते २४ घण्टों में 20 लोगों के सैनिटाइज़र पीने का मामला सामने आया है।

बता दें कि यहां कोरोना वायरस के बढ़तेसंक्रमण के मद्देनजर राज्य में लॉकडाउन लगाया दिया गया है” इसकी शुरुआत स्थानीय देवी दुर्गा मंदिर में एक भिखारी से हुई जिसने पेट में गंभीर जलन की शिकायत थी और बुधवार रात अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button