छत्तीसगढ़ – रायपुर के VIP रोड स्थित फूंडहर पर गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई है.फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है सूचना के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है. शव का शिनाख्त 45 वर्षीय सुधीर चंद्रवंशी के रूप में हुई है. मृतक झारखंड का रहने वाला है. वह पिछले 20 सालों से एक प्राइवेट फार्म हाउस में गार्ड का काम करता था.तेलीबांधा थाना प्रभारी मुताबिक, आज सुबह 9 बजे पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई.
read also,,भारत सरकार ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, रंगीन टेलीविजन के आयात पर लगाया प्रतिबंध
मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त किया गया. मृतक की पहचान सुधीर राज चन्द्रवंशी 45 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक झारखंड का रहने वाला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मृतक का शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है. इस मामले में आगे और जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट रूप से कारण पता चल पाएगा.



