रायगढ़ – जवान पर शराब के नशे में गाली- गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ बलवा का अपराध पंजीबद्ध किया है। मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी रायकेरा के कांटाघर में तैनात जवान 10 वीं वाहिनी कंपनी के प्रताप खलखो को बीते शाम रायकेरा के सुभाष खडिय़ा, संजीव राठिया और उनके 3 साथी शराब खोरी कर कर्मचारी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे।
read also,,ब्रेकिंग – CAF के 28 जवान आये कोरोना की चपेट में
सभी आरोपियों ने कर्मचारी को धमकाने की कोशिश की गई व सुभाष खडिय़ा द्वारा ड्यूटी पर तैनात प्रताप खलखो पर चाकू से वार किया गया,व उनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट की गई।आरोपियों में से एक संजीव राठिया को गार्डों ने पकड़ लिया। संजीव राठिया के भागते वक्त गिरने के कारण उसे चोट भी आई। सुभाष खलखो को गंभीर चोट लगने के कारण, सर से खून भी बह रहा था।
read also,,रायपुर – अंबेडकर अस्पताल के कोविड वार्ड में तैनात 170 सफाईकर्मी बैठे हड़ताल पर, लगाए ये गंभीर आरोप
कर्मचारी प्रताप खलखो व आरोपी संजीव राठिया को घरघोड़ा हॉस्पिटल उपचार के लिए लाया गया।संजीव राठिया से भागने वालों का नाम पूछने पर सुभाष खडिया,दिलीप राठिया, दीपक, सुधीर बेहरा सभी को रायकेरा का रहने वाला बताया।जहां घरघोड़ा टीआई ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा294, 147, 148, 149, 332, 333, 353,307 अपराध कायम कर पुलिस द्वारा विवेचना में लिया गया है।



