लाइफस्टाइल

बड़े काम की हैं Gmail की ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स, ऐसे करे इस्तेमाल

ऑफिस से लेकर स्कूल और बिजनेस वर्ग हर तरह के लोगों का Gmail से वास्ता पड़ता है। हर एक हर शख्स Gmail इस्तेमाल करता है। Gmail आज हमारी जरूरत बन चुका है। इसका इस्तेमाल कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक किया जा रहा है। इसके अलावा Gmail का इस्तेमाल हम अपने पर्सनल काम के लिए भी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है।

read also,,छग ब्रेकिंग – बारिश के कारण गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला की हुई मौत

Snooze (स्नूज)

Gmail में कुछ साल पहले Snooze फीचर को शामिल किया गया था। यह बिल्कुल अलार्म के Snooze फंक्शन की तरह है। दरअसल अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हैं या आपको मेल का रिप्लाई करने का समय नहीं है, तो आप Snooze फंक्शन के जरिए समय और दिन तय कर सकते हैं। तय समय पर यह मेल वापस से आपको दिखने लगेगा। इससे आप कोई भी जरूरी मेल को मिस नहीं करेंगे।

read also,,छग ब्रेकिंग – 11 लाख का लोहा ब्लेड लेकर ट्रेलर चालक फरार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Mute (म्यूट)

अक्सर ऐसा होता है कि आफिस के ग्रुप मेल के थ्रेड मैसेजेस काम के दौरान लोगों को परेशान करने लगते हैं। क्योंकि ये थ्रेड मैसेज होते हैं, इसलिए हर एक रिप्लाई पर यह वापस से दिखने लगते हैं। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आप Mute फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से थ्रेड मैसेज आर्काइव में चले जाएंगे, जिसे समय मिलने पर आप वापस से चेक कर सकते हैं।

read also,,,छग ब्रेकिंग – 11 लाख का लोहा ब्लेड लेकर ट्रेलर चालक फरार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Auto and Advance (ऑटो एंड एडवांस्ड)

समय बचाने के लिए यह फीचर आपके बड़े काम आ सकता है। इस फीचर के जरिए आप आसानी से उन मैसेजेस को डिलीट कर सकते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है। दरअसल आप जब एक मैसेज को डिलीट करेंगे तो दूसरा मैसेज अपने आप आ जाएगा। इससे आपको वापस बैक करके इनबॉक्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छग ब्रेकिंग – कोरोना से कांग्रेस के सीनियर लीडर की मौत, परिवार सहित हुए थे संक्रमित

Related Articles

Back to top button