
गिरिश गुप्ता गरियाबंद – तीन दिन से जारी बारिश ने सोमवार रात अपना रूख तेज कर दिया जिसके चलते नगर के कई इलाको में पानी भर गया। अनुमान से अधिक हुई भारी बारिश के चलते नगर पालिका गरियाबंद का ड्रेनेज सिस्टम भी फेल हो गया। कई वार्डो में नाली भर जाने के बार कारण नाली का पानी सड़क में आ गया, कई घरो में अंदर तक पानी घुस गया। तेज बारिश के चलते नगर के पेट्रोल पम्प, गायत्री मंदिर, सिविल लाइन, शांति नगर, बजरंग चौक के सड़को मे 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। छिंद तालाब के दूसरे हिस्से का जल स्तर बढ़ने के चलते वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत शांति नगर के 50 से अधिक घरो मे पानी भर गया। दर्जनो कच्चे मकान ढह गए। जिसके चलते 35 परिवार के 135 लोगो को मंगल भवन में शिफ्ट करना पड़ा। इसके अलावा नगर के डाक बंगला और बजरंग चौक में भी कई घरो में पानी घुस गया जिसके चलते लोगो को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर अनवरत बारिश के चलते नगर की स्थिति बिगड़ी तो स्वयं कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा के साथ नगर के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और वस्तु स्थिति का आंकलन कर राजस्व अमले को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया, एसडीएम विश्वदीप यादव, नायब तहसीलदार वसीम सिध्ददी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, पार्षद रिखीराम यादव, इंजीनियर अश्वनी वर्मा सहित पूरी टीम उनके साथ मौजुद थी।

इधर बारिश के चलते हैं जिला मुख्यालय से बाहर फंसे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी देर रात गरियाबंद पहुँचते ही सबसे पहले नगर के हालातों का जायजा लिया। पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, नायब तहसीलदार वसीम सिध्ददी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, इंजीनियर अश्वनी वर्मा सहित अपनी टीम के साथ नगर के वार्ड क्रमांक दो, चार, ग्यारह, बारह और तेरह का भ्रमण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। बारिश कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और पालिका प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इधर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के आश्वासन के बाद बारिश से प्रभावित लोगो को ने राहत की साँस ली। ज्ञात हो कि नगर के वार्ड 11 के बारिश से प्रभावित 131 लोगो को मंगल भवन शिफ्ट कर उनके रहने व भोजन का पूरा प्रबंध प्रशासन ने किया है। शिफ्ट होने के बाद पहले कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगल भवन पहॅुच पीड़ितो से मुलाकात की और पीड़ितों को जल्द की मुआवजा प्रकरण तैयार कर सहायता राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया वही इसके कुछ देर बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी मंगल भवन पहुच बारिश प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगो की मदद के लिए वे ओर उनकी पालिका की टीम तत्पर है। किसी प्रकार के सहयोग के लिए उनके मोबाइल 9993480000 तथा पालिका के हेल्पलाइन नंबर 9329127662 मे सम्पर्क कर सकते है। उन्होने बताया कि नगर के अन्य बारिश से प्रभावित लोगो के लिए भी मंगलभवन में रखने की व्यवस्था की गई।।




