अब ऐसे भी बिना किसी आईडी प्रूफ के बनवा लीजिए आधार, जान लीजिए बहुत महत्वपूर्ण है यह
आज आधार एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है, हर जगह इसके बिना काम चलना मुश्किल है, दर्जनों मर्तबा आधार कार्ड के बिना काम रुक जाता है। बता दें कि आधार 12 अंकों का एक विशेष नंबर है, इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। सभी के लिए ये नंबर अलग होता है।
भारत में कोई पहचान पत्र बनवाने, अकाउंट खुलवाने या किसी योजना का लाभ लेने के लिए आईडी प्रूफ देना आवश्यक होता है। आपको आधार बनवाते वक्त भी आईडी कार्ड लगता है पर अब बिना किसी डॉक्यूमेंट (डीएल, राशन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड) के भी आधार कार्ड बन सकता है।
फर्ज कीजिये अगर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो फिर अब आपका आधार कार्ड कैसे बनेगा। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने परिवार के किसी सदस्य का आधार कार्ड लेकर उससे अपना कार्ड बनवा सकते हैं पर ये जरूरी है कि आपके परिवार में किसी का आधार बना हो। वैसे आपके परिवार के मुखिया का आधार कार्ड बना हुआ हो।
गौरतलब है कि मुखिया का आधार कार्ड हो तो उस पर नया आधार बनवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। दरअसल, UIDAI परिवार के मुखिया के साथ आपके रिलेशनशिप का डॉक्यूमेंट मांगा जाता है। अगर यह संभव नहीं है, तब भी आधार बनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आप आधार केंद्र पर मौजूद इंट्रोड्यूसर की मदद ले सकते हैं।
घर के मुखिया के साथ अपना रिलेशन बताने के लिए आधार कार्ड बनवाने वाले आवेदक को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जैसे कि PDS card, MNREGA Job Card, CGHS/State Government/ECHS/ESIC Medical card, Pension Card, Army Canteen Card, Passport इसके अलावा भी कुछ अन्य डाक्यूमेंट्स हों तो कार्ड बन जाएगा।
बदकिस्मती से अगर आपका आधार कार्ड खो गया हो तो भी इसे आसानी से बनवाया जा सकता है। UIDAI द्वारा mAadhaar मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप को आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लें।
mAadhaar ऐप को यूज करने के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर आपका नया नंबर अपडेट नहीं है या आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा, वहां जाकर आप नंबर अपडेट करवा पाएंगे।




