देश विदेशमध्यप्रदेश

पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जहर पीकर दी जान, सुसाइड वीडियो में बताई ये बात…

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 22 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है. उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहर पी लिया. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उसने मौत से पहले चंद पलों पहले वीडियो बनाकर बाकायदा अपनी आत्महत्या की वजह बताई है.

उसने अपनी मौत के लिए सिर्फ पति को ही जिम्मेदार ठहराया है. जिस वक्त उसने जहर पीया उस वक्त वह अपने मायके में थी. पति की मारपीट के बाद मायके वाले उसे घर ले आए थे. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वह वीडियो के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी.

जानकारी के मुताबिक, मामला इंदौर के राऊ का है. 22 साल की पिंकी की शादी आत्माराम से हुई थी. उसका पति उसके साथ रोज झगड़ा करता था. वह उसे रोज मारता था. इस बात से पिंकी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. दोनों के बीच 15 दिन पहले भी जबरदस्त झगड़ा हुआ था. बताया जाता है कि इस झगड़े के बाद आत्माराम ने पिंकी से कह दिया था कि जो करना हो कर लो. यह विवाद इतना बढ़ गया था कि पिंकी के मायकेवालों को दोनों के बीच हस्तक्षेप करना पड़ा. घरवाले उसे अपने साथ ले गए. इस बीच पता नहीं क्या हुआ और पिंकी ने मायके में ही जहर पी लिया.

पिंकी के जहर पीने की जानकारी जैसे ही मायकवालों को लगी उनके होश उड़ गए. वे उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल ले आए. यहां पिंकी को कुछ होश आया. उसने किसी की मदद से वीडियो बना लिया. इसके बाद वह धीरे-धीरे बेसुध होने लगी. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन वे उसकी जान नहीं बचा सके. पिंकी की मौत की खबर लगते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. इस बीच अस्पताल से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों ने पिंकी का आखिरी वीडियो पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस पिंकी का पोस्टमॉर्टम करवा रही है.

मैं इनकी (पति) की वजह से मर रही हूं बस. इसमें और कोई दोषी नहीं. पति ही सबसे बड़ा कारण है. मेरे हसबैंड में मुझे बहुत गलत-गलत बोला, मारा, बहुत कुछ किया. इसीलिए मैं अपनी जान दे रही हूं. पति ने मारा, बोला जो करना है कर लो, तो मैंने कर लिया. इसमें कोई दोषी नहीं है. सिर्फ पति दोषी है.

Related Articles

Back to top button