लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

मटके का इस तरह करें इस्तेमाल, पानी होगा फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा..

गर्मी का मौसम चरम पर है। लेकिन बहुत सारे लोग इस मौसम में भी फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, बहुत ज्यादा ठंडे पानी को पीने के कई नुकसान बताए गए हैं। ऐसे में लोग घरों में देसी कूलर यानी मटके को रखना पसंद करते हैं।

लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि मटके का पानी फ्रिज जैसा ठंडा नहीं होता। अगर मटके को इस तरीके से रखा जाए नेचुरली पानी बहुत ठंडा मिलेगा। जानें क्या है वो टिप्स।

मटके के पानी को ठंडा करना है तो सबसे पहले मार्केट से मटका खरीदकर लाएं तो उसे अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रहे कि मटके के अंदर हाथ डालकर ना धोएं। बल्कि पानी डालकर इसे बाहर गिरा दें।

अब इस मटके में एक चम्मच नमक डालें और पानी भर दें। इस पानी को रातभर भरा रहने दें। ध्यान रहे कि ये नमक वाला पानी पीना नही है।

सुबह इस पानी को फेंक दें और फिर से पानी से धो लें मटके को। फिर ताजा पीने वाला पानी भर लें।

मटके को मिट्टी के प्लेट के ऊपर बालू या मिट्टी डालें। फिर मटके को इसी मिट्टी की प्लेट के ऊपर रखना है। जिससे पानी ठंडा हो। साथ ही प्लेट की मिट्टी या बालू को पानी से गीला करते रहें।

अब फिटकरी का बड़ा टुकड़ा लें और मटके में भरे पानी में ऊपर से ही 30 सेकेंड तक चलाएं। इससे मटके में सोखा पानी ब्लॉक हो जाएगा और पानी में मटके की मिट्टी या गंदगी नहीं आएगी।

मटके को जूट की बोरी को भिगोकर उससे लपेटें। अगर आपके पास जूट की बोरी नहीं है तो किसी मोटे या ऊनी कपड़े को पानी में भिगोकर उसका इस्तेमाल करें। इससे मटके को बाहर से मिलने वाली हीट का असर नहीं होगा और अंदर से पानी ठंडा बना रहेगा।

बस हर दिन मिट्टी के घड़े में पानी बदले और जिस मिट्टी के बर्तन पर रख रहे हैं उसकी मिट्टी या बालू को गीला कर लें। साथ ही मटके को मोटे कपड़े से लपेट लें। पानी बिल्कुल फ्रिज जितना ठंडा होगा और फिटकरी की वजह से मटके का पानी बिल्कुल साफ बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button