घोर कलयुग – पिता ने बेटी की पिटाई कर किया रेप, बेटा पैदा न होने से सगी बेटी को भी नही बख्शा वहसी ने
एमपी के भिंड ज़िले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक लड़की ने अपने पिता पर ही बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है। ज़िले के सिरसौदा गांव में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़ित लड़की का कहना है कि शनिवार रात को घर में ही पिता ने उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां के फोन से पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।
आआरोपित पिता को जब ये पता चला कि पुलिस को सूचना दे दी गई है तो वह मौके से फरार हो गया। उस पर आरोप है कि उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। गोहाद पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर मीडिया को बताया, “हमें शनिवार देर शाम को फोन पर शिकायत मिली. जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था. पीड़ित लड़की को कई चोट के निशान थे. उसे वहां से छुड़ाया गया. रेप का केस दर्ज किया गया है.”
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराए अपने बयान में कहा है कि “मेरा पिता बचपन से बिना ही कारण मुझे मारता रहता था क्योंकि वो बेटा चाहता था और हमेशा मेरी मां मुझे बचाने के साथ मेरी मदद करती थी. वो इसके लिए मां को भी मारता था और बेटे को जन्म नहीं देने के लिए दोषी ठहराता था। शनिवार को पिता ने पहले मुझे कमरे में बंद कर दिया और फिर पिटाई की उसके बाद रेप किया.”
पीड़िता के बयान को उसकी मां ने भी सही बताया है, मां का कहना था कि जब यह हुआ तब वो घर के अलग हिस्से में थी. मां के मुताबिक उसी ने बेटी को पुलिस को फोन करने के लिए कहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।



