देश विदेश

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। लेकिन मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद की गई है। इलाके में अभी तलाश जारी है।

Read also – इस अभिनेत्री ने छुपा रखी थी पहली शादी की बात, 3 साल बाद हुआ खुलासा जानिए एक्ट्रेस का नाम

आप को बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा था कि ये तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह है, जिनमें से दो विदेशी आतंकवादी हैं। हमें लगता है कि वे कश्मीर से इस ओर आए थे।

Read also – सीरियल “अनुपमा” में अनुपमा की जिंदगी फिर आयेगी पटरी पर, एक बार फिर होगी काव्या की हार

एडीजीपी ने बताया कि सुरक्षा बल जिले के वन क्षेत्र में पिछले एक महीने से आतंकवादियों के एक समूह की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कहा, आज हमें इस संबंध में थानामंडी से जानकारी मिली और वन क्षेत्र में आतंकवादियों तक पहुंचते ही मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button