कोरोना महामारी के जंग में NMDC ने की बड़ी सहायता, पीएम केयर फंड में 150 करोड़ किये डोनेट, सीएमडी बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट कर कहा यह
NMDC सीएमडी ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए इस मुश्किल घड़ी में NMDC ने 150 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिये हैं। ये हमारी तरफ से एक छोटी मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशहित में दिया गया है।
कोरोना महामारी से जूझ रहे देशवासियों के लिए मदद के हाथ तेजी से उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र की पीएम केयर फंड में लगातार मदद आ रही है। इस कठिन घडी में NMDC ने भी मदद का नायाब मिसाल पेश की है।
NMDC के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर एन बैजेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 150 करोड़ की राशि सहयोग की है। पीएम केयर फंड में बड़ी राशि दिये जाने को लेकर CMD एन बैजेंद्र कुमार ने ट्वीट कर बताया है। आपको बता दें कि देश में ये पहला सार्वजनिक उपक्रम है, जिसने इतनी बड़ी मदद पीएम केयर फंड में दिया है।
NMDC सीएमडी ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए इस मुश्किल घड़ी में NMDC ने 150 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिये हैं। ये हमारी तरफ से एक छोटी मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशहित में दिया गया है।
गौरतलब है कि NMDC, स्टील और आयरन ओर के सेक्टर में ना सिर्फ उत्पादन का कीर्तिमान रचती रही है बल्कि जब-जब देशहित की बात आयी है सामाजिक सरोकार से जुड़े चीजों के लिए हमेशा आगे रहकर काम किया है जो कि देश हित में सराहनीय कदम है। एक तरफ जहां देश इस त्रासदी से जूझ रहा है ऐसे NMDC का यह योगदान पीएम केयर फंड में प्रसंशनीय है।




