NEET 2020 – कल है नीट परीक्षा, अभ्यर्थियों को इन जगहों से एग्जाम सेंटर के लिए मिलेंगी बसें
रायपुर – देश भर में कल यानी कि 13 सितंबर को नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2020) 13 सितंबर रविवार को होगी। परीक्षा आफलाइन होगी। इसके लिए रायपुर में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। स्टूडेंट्स को सेंटर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने निशुल्क बसों का इंतजाम किया है। यह बसें 20 स्थानों से उपलब्ध होंगी।

नीट के जरिए ही देश के प्रमुख संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है। कोरोना को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष गाइडलाइन जारी की है। परीक्षा केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। वहीं इनविजिलेटर को क्वेश्चन पेपर, आंसरशीट बांटते समय हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइज करना होगा।
read also,,छग ब्रेकिंग – घरेलू विवाद के चलते पति ने की अपनी पत्नी की हत्या, हंसिया से वार कर दिया घटना को अंजाम
सेंटर पर ऐसे होंगे संक्रमण से सुरक्षा के उपाय
सेंटर में फेस कवर्स, मास्क, हैंड सैनिटाइजर, थर्मल गन, सोडियम हाइपरक्लोराइड, साबुन/हैंड वॉश, डिस्पोजेबल पेपर टॉवल्स, पल्स आॅक्सीमीटर, ढके हुए डस्टबिन
स्टूडेंट्स को पूरे समय तक मास्क लगाए रहना होगा। आपस में किसी भी तरह की स्टेशनरी या पानी की बोतल शेयर नहीं कर सकेंगे।
पेन-पेपर बेस्ड टेस्ट में क्वेश्चन पेपर, आंसरशीट लेने और देने के दौरान हाथ सैनिटाइज करने होंगे।
पेपर्स जमा होने के 72 घंटे बाद ही आंसर-शीट्स के बंडल खोले जा सकेंगे।
आधे घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्रों पर
नीट के लिए पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को कम से कम आधे घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। हालांकि केंद्र पहुंचने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसी के अनुसार, अभ्यर्थियों को अलग-अलग सेंटर के लिए अलग-अलग स्थानों से बसों की सुविधा मिलेगी।
दिखाना होगा प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस चलाने का निर्देश दिया है। बसों में अनिवार्य रूप से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा के लिए एंट्रेंस एग्जाम का प्रवेश पत्र और ओरिजनल आईडी कार्ड दिखाना होगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक जाने और वापस आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
इन जगहों से एग्जाम सेंटर के लिए सीधे मिलेंगी बसें
प्रयास गुढ़ियारी से संबंधित केंद्र को जाने के लिए प्रयास से ही सुबह 10.30 बजे बस मिलेगी।
छात्रावास डीडी नगर से संबंधित केंद्र जाने के लिए अभ्यर्थी को कलेक्टोरेट, घड़ी चौक आना होगा। यहां से सुबह 10.30 बजे बस मिलेंगी।




