मनोरंजन

नोरा फ़तेहि बोली लुंगी बदला, शेयर किये पोस्ट से मची सनसनी

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस स्किल्स के चलते काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं उनपर फिल्माए गए गाने करोड़ों व्यूज़ लेकर आते हैं.डान्सिंग क्वीन नोरा फतेही किसी से बदला लेना चाहती हैं. लेकिन आखिर वो है कौन और बदला लेना क्यो चाहती है. किसी को भी समझ नहीं आ रहा है. हर कोई हैरान परेशान है. कि आखिकार नोरा को अचानक हो क्या गया है. अगर आपको ये सारा मामला समझ नहीं आ रहा है तो हम आपको समझाते हैं.

READ ALSO – मौनी रॉय का वीडियो मचा रहा तहलका, बेहद ग्लैमरस और हॉट है अंदाज

आप को बता दे कि नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक अजीबों गरीब पोस्ट की जिसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं तो कयास भी लगाए जा रहे हैं. नोरा फतेही ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ लिखा. लेकिन जो उन्होंने लिखा है वो सुर्खियों में बना हुआ है. उन्होंने लिखा कि वो पश्चाताप से ज्यादा बदले को पसंद करती हैं और यकीन मानिए ये होगा जरुर

READ ALSO –संजय कपूर की बेटी शनाया ने शेयर किया सुहाना संग फ़ोटो तो हो गया वायरल, अंदाज देख चौंके लोग

बस इन दो लाइनों से वो फैंस को क्या हिंट देना चाह रही थीं ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा है. लेकिन अपनी अपनी तरफ से हर कोई कयास लगा रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि नोरा को किससे और क्यों बदला लेने की जरुरत आन पड़ी है. बता दे कि नोरा फतेही विदेशी मॉडल हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से वे भारत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. यूं तो नोरा ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरी थी.

READ ALSO –‘दोस्ताना 2’ के कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने किया Instagram पर एक-दूसरे को Unfollow

मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा कामयाबी और शोहरत मिली 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते से जिसमें उन्होंने दिलबर गाने से लोगों को ऐसा दीवाना बनाया कि आज तक लोग उसके नशे में चूर है. इसके अलावा स्त्री फिल्म में कमरिया और साकी साकी गाना भी नोरा का काफी हिट हुआ था. नोरा खासतौर से अपनी बेहतरीन डान्सिंग के लिए ही जानी जाती हैं. आने वाले दिनों में वो भुज – द प्राइड ऑफ इंडिया में नज़र आने वाली हैं इसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं.

Related Articles

Back to top button