‘दोस्ताना 2’ के कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने किया Instagram पर एक-दूसरे को Unfollow

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बीते साल एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में रहने के चलते काफी सुर्खियों में रहे। बता दें कि इस साल कार्तिक और जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप में होने की खबरें खूब वायरल हुई हैं। ये खबरें आनी तब से शुरू हुईं जब कार्तिक और जाह्नवी साथ में गोवा छुट्टियां मनाने गए थे बता दे कि दोनों की साथ में तस्वीरें खूब वायरल हुईं है लेकिन ये साफ नहीं हो सका कि दोनों काम के सिलसिले में गोवा गए हुए हैं या फिर वाकई ये एक रोमांटिक ट्रिप थी।
READ ALSO – शहनाज गिल का ये फोटो देख, फैंस हुये घायल फोटो हुआ वायरल
मिली जानकारी के अनुसार दोनों रोमांटिक डेट पर गए हैं। फिर दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। बताया जा रहा है कि अब इन दोनों की एक-दूसरे को अनफॉलो किए जाने की खबर आई है। जबकि सुनने में आ रहा है कि ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में देरी हो चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम को लंदन जाना था लेकिन एक बार फिर इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण लगे सख्त लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया है।
READ ALSO – कपिल शर्मा शो होने जा रहा बंद तो फैंस को ट्वीट कर दी कपिल ने ये बड़ी खुशखबरी, जानें
बता दें कि ‘दोस्ताना 2’ कार्तिक और जान्हवी की एक साथ में पहली फिल्म होगी। इनके साथ फिल्म से लक्ष्य बॉलिवुड में डेब्यू किया जा रहा हैं। फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक और जान्हवी के बीच कोई अनबन हो गई है तो निश्चित तौर पर इस फिल्म पर इसका फर्क जरूर पड़ेगा।




