
बेमेतरा जिले में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बता दे की हत्या के बाद वारदात को दुर्घटना की कहानी भी रच डाली। आप को बात दे कि मामूली विवाद को लेकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के 15 दिन बाद पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा तो कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
READ ALSO – पुलिस ने किया भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त…
मिली जानकारी के अनुसार साजा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघानपुरी से कलयुगी बेटे द्वारा पिता की हत्या कर उसे छुपाने हत्या को दुर्घटना करार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला 10 जनवरी का है जब मृतक भागवत निषाद 65 वर्ष अपने पुत्र हेमंत निषाद के साथ खेत गया हुआ था, तभी खाद की सिंचाई को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति पुरस्कार 2020-21 के लिए नामांकन 31 जनवरी तक
आप को बता दे की विवाद इतना बढ़ा की आवेश में आकर पुत्र हेमंत निषाद 24 वर्ष में धारदार चीज से अपने पिता के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे कारण उनकी मौत हो गई। वहीं आरोपी ने हत्या को दुर्घटना दिखने के लिए मृतक के गिर जाने से पत्थर से सिर में चोट लगने पर मौत होने की कहानी रही डाली, 15 दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया, जिसमें धारदार हथियार से सिर में चोट लगने पर मौत होने की सच्चाई सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पुत्र ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। वहीं अब आरोपी पुत्र हेमंत निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



