
डोंगरगढ़ क्षेत्र में जंगली सुअर के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दंतेश्वरी वार्ड नम्बर 16 के निवासी 65 वर्षीय समय लाल वर्मा के ऊपर जंगली सुअर ने हमला कर उसे घायल कर दिया है।
Read Also – सुकमा – दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, CRPF की सर्चिंग पर गयी टीम ने की कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में कॉलेज के पीछे राम नगर से लगे खेत में काम कर रहे दंतेश्वरी वार्ड नम्बर 16 के निवासी 65 वर्षीय समय लाल वर्मा के ऊपर जंगली सुअर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे तत्काल स्वस्थ केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया।
Read Also – गरियाबंद – दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
घटना की जानकारी फारेस्ट विभाग को लगते ही वन विभाग के रेंजर पुरुषोत्तम सिह भलावी स्वास्थ केंद्र पहुंच कर घायल समय लाल वर्मा को 500 रु की अग्रिम सहायता राशि प्रदान की है ।घायल समय लाला वर्मा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुच कर जंगली सुवर की तलाश शुरू कर दी है।




