31 January – 6 February 2021- क्या कहती हैं आप की ग्रहदशाएं, कैसा होगा आपका सप्ताह , जानिए साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 31 जनवरी से 6 फरवरी 2021 Weekly Horoscope 31 January to 6 February 2021 : क्या कहती हैं आप की ग्रहदशाएं, कैसा होगा आपका सप्ताह , जानिए साप्ताहिक राशिफल रविवार 31 जनवरी से शनिवार 6 फरवरी 2021 (Weekly Horoscope in Hindi )
मेष – धन संबंधी समस्या दूर होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। जीवनसाथी की तबियत खराब होने के चलते चिंतित हो सकते हैं।आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी विवाद से दूर रहें। अपने कार्यों में बिजी रहेंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। इस अवसर का लाभ उठाएं। आपको हफ्ते के अंत में खुशखबरी मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों की सहयोगियों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। इस हफ्ते खर्च ज्यादा होगा। कर्ज लेने से बचें।
वृषभ – संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। युवाओं की समस्या सुलझ सकती है। विवाहित लोग इस हफ्ते काफी खुश रहेंगे। ज्यादातर दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आपका काम अच्छा चलेगा। बुजुर्गों की सेहत में उतार–चढ़ाव बना रहेगा। बाहर का खाने पीने से बचें। नशापान से दूर रहें। जोखिम न लें। बोलचाल पर संयम रखना होगा। किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। घर के जरूरत के सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन – आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यवसायियों को नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किस्मत का साथ रहेगा। हफ्ते के आखिरी में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। उधार की रकम वापस मिलेगी। आपके व्यवहार से सभी खुश होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। दान आदि कार्य कर सकते हैं। ईश्वर की आराधना करें। आपको कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके विरोधी शांत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के सामने कुछ दिक्कतें आ सकते हैं। पदोन्नति नहीं मिल पाने के कारण कुछ चिंतित रहेंगे।
कर्क – विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मेहनत करनी होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। बचत में निवेश से लाभ होगा। जुआ, सट्टा, नशा आदि व्यसनों से दूर रहें। कुसंगति से दूर रहें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नई सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। इस हफ्ते आप कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। आपको कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी की चिंता दूर होगी। लंबी यात्रा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे।
सिंह – अकारण किसी से न उलझें। तनाव बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। गुस्से की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। कैरियर संबंधी समस्या का हल निकलेगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी। बिना वजह खर्च न करें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं। अनजाना भय आपको परेशान कर सकता है। पूरे हफ्ते भागदौड़ में बीतेगा। सेहत खराब हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा।
कन्या – विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों की सेवा करें। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करें। जहां तक हो सके कर्ज लेने से बचें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। हफ्ते के आखिर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ समस्याएं कम हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। इस सप्ताह आपका ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उभर सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। इस दौरान कुछ नई जानकारी मिलेगी।
तुला – कुछ नुकसान हो सकता है। तनाव लेने से बचें। संतान का व्यवहार दुख पहुंचा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हफ्ते में कई बार प्रसन्नता के अवसर आएंगे। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें। आपको इस सप्ताह आमदनी होगी। आपका नया कारोबार सफलता देगा। फील्ड में काम करने वालों के लिए यह हफ्ता कुछ परेशानियों से भरा है। निवेश के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। किसी भी कागजात में दस्तखत करते समय सतर्क रहें।
वृश्चिक – नया काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा को टालें। जोखिम लेने से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। धनलाभ होने की संभावना है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। सहयोगियों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। यह सप्ताह दिक्कतों में बीतेगा। अधिक भागदौड़ सेहत पर असर डालेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। नया व्यवसाय आपको सफलता देगा। सप्ताह के मध्य में किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना होगा। मित्रों से चर्चा हो सकती है। परिवार के सहयोग से आपको लाभ होगा।
धनु – किसी से मतभेद हो सकता है। थकान और कमजोरी ज्यादा रहेगी। ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर परिवार और मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। जोखिम न लें। यात्रा को टाल दें। इस हफ्ते आपका व्यस्त शेड्यूल रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी अधिक रहेगी।
मकर – दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी से अनर्गल बात न करें। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी। अफसर आपकी सराहना करें। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत में उतार–चढ़ाव बना रहेगा। यह हफ्ता सकारात्मक रहेगा। आप इस हफ्ते धर्म–कर्म से जुड़े रहेंगे। जरूरतमदों की मदद करने के मौके मिलेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना पर काम कर सकते हैं। बैंक व अन्य सरकारी दफ्तरों के काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों का साथ रहेगा। सगे संबंधियों से मिलने उनके घर जा सकते हैं।
कुंभ – कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। अनजान लोगों से इस हफ्ते कुछ नुकसान हो सकता है। निजी चर्चा किसी से न करें। युवा वर्ग खुश रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लगभग सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। सेहत को सुधारने के लिए व्यायाम आदि शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें। जमीन खरीद सकते हैं। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।
मीन – व्यवसाय के सिलसिले में पास की जगह की यात्रा कर सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी की बात से आप तनाव में आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार देंगे। छात्रों की समस्या दूर होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मे नए अवसर मिलेंगे। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। उधार देते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। यह सप्ताह सेहत को लेकर चिंतादायक हो सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। शारीरिक दर्द की अधिकता हो सकती है।



