08 जून 2020 – क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए आज का राशिफल
मेष: दिन सामान्य रहेगा। आप अभी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। कम प्रयास से काम बनेंगे। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। धनार्जन होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे और खुद के लिए समय भी निकालेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना आवश्यक है। गलतफहमी होने की संभावना है।
मिथुन: आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। जल्दी ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आज परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा।
कर्क: आज का दिन ठीक-ठाक रह सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। अकारण चिंता हो सकती है।
सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें।
कन्या: नए कार्य की शुरुआत न करें। शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना उचित रहेगा। अपने काम के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
तुला: आज कार्यों में भाग्य का साथ मिलता रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे है। छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपने कामों में आ रही चुनौतियों से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है।
धनु: आज आप सकारात्मक रहेंगे। आपके मन में कई उम्मीदें करवट लेंगी। आपको काम में सफलता भी आसानी से मिलेगी। आगामी समय में यात्रा और खरीदारी के योग बन रहे हैं। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बीतेगा। परिवार में हर्सोल्लास का माहौल बना रहेगा।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। पारिवारिक माहौल थोड़ा बोझिल रहने की संभावना है। संतान से विवाद हो सकता है।
कुंभ: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
मीन: आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। आज कोई खुशखबरी मिलेगी।



