Corona Breaking – सिंधिया के बाद अब विधायक चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राजनेता भी अब कोरोना प्रकोप से भयभीत
मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब संक्रमण राजनेताओं को अपने शिकंजे में ले रहा है। थोड़े दिन पहले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब शनिवार को शाजापुर जिले के कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
जिला प्रशासन की टीम ने करीब 50 लोगों के सैंपल लिए हैं, जो विधायक के संभावित संपर्क में शामिल थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। श्री चौधरी के संक्रमित पाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारे मैं हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुणाल चौधरी के संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी निकाली जा रही है साथ ही विधायक के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
विधायक चौधरी के संक्रमित पाए जाने के बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं जिसमें कुणाल चौधरी के संपर्क में आने वाले सभी विधायकों को क्वारंटाइन करने की मांग भी की गई है।




