छत्तीसगढ़

सनसनीखेज घटना – नाबालिग कोरवा आदिवासी बच्ची से करता रहा दुष्कर्म, जब हो गयी गर्भवती तो छोड़ दिया परिजनों के पास

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 13 वर्षीय नाबालिग कोरवा किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बीते कई माह से किशोरी का शोषण कर रहा था और जब पीड़ित बच्ची गर्भवती हो गयी तब आरोपी ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़िए – देर रात फिर पाए गए छत्तीसगढ़ में 38 कोरोना के मरीज, अकेले रायपुर में 11, आंकड़ा लगातार बढ़ता हुवा

आपको बता दें कि जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के नटकेला निवासी पूसे राम सरगुजा जिले के एक गांव से नाबालिग किशोरी को अपने यहां घरेलू काम करने के लिए लाया था, इस दौरान उसने किशोरी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने बच्ची को उसके गांव जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपनी बच्ची की हालत देखकर परिजन सकते में आ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। जिसके बाद परिजन व चाइल्ड लाइन की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button