inh24छत्तीसगढ़

मादा हथिनी की मौत पर प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही, डीएफओ प्रणय मिश्रा हटाये गए

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में लगातार तीन हाथियों की मौत ने सब को हिला दिया था। वन प्रबंधन की घिर लापरवाही नजर आई थी कि हथिनी की मौत के 3 बाद भी घटना का पता नही चल पाया था। शव से बदबू आने तक लगी थी। इस मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्यवाही की है राज्य शासन ने डीएफओ प्रणय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

मामले में कार्यवाही करते हुए वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बलरामपुर वन मंडल के डीएफओ प्रणय मिश्रा को हटाते हुए केएस खुटिया और रेंजर अनिल सिंह को भी निलंबित कर दिया है। अब प्रणय मिश्रा की जगह लक्ष्मण सिंह नए डीएफओ बनाए गए हैं।

इसके साथ ही डीएफओ प्रणय मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि राजपुर रेंज में मादा हाथी की मौत 6 जून को हुई लेकिन विभाग को इसकी जानकारी 11 जून को मिली तब तक हाथी का शव सड़ चुका था, यह घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है एवं डीएफओ प्रणय मिश्रा को 7 दिनों में इसके जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button