देश विदेश

यहां छुपा बैठा था कुख्यात आतंकी अबु बकर अल बगदादी, बोले ट्रंप- कायर की तरह मरा दुनिया का नंबर-1 आतंकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जब अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की आज कुछ बहुत बड़ा हुआ है, तो मिनटों में ही दुनिया भर के लोग अंदाजा लगाने लगे कि आखिर हुआ क्या है? कई लोग कई तरह की कयास लगा रहे थे. कुछ ही देर में अमेरिकी राष्ट्रपति ने रहस्य का पर्दाफाश कर दिया और कहा कि दुनिया का कुख्यात आतंकी अबु बकर अल बगदादी अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन में मारा गया है।

ट्रंप ने अमेरिकी सेना के ऑपरेशन को विस्तार से बताते हुए जो बातें कहीं वो लोगों को चौका गई. ट्रंप ने कहा कि बगदादी शनिवार रात के अंधेरे में हुए एक ऑपरेशन में मारा गया है, इस ऑपरेशन को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने अंजाम दिया।

ट्रंप ने कहा कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में इडलिब में हुए ऑपरेशन के दौरान बगदादी को अमेरिकी सेना ने जब चारों ओर से घरे लिया तो वह एक सुरंग में घुस गया और उसमें बेतहाशा भागने लगा. इस दौरान अमेरिकी आर्मी के खूंखार कुत्ते उसे दौड़ा रहे थे. बगदादी आगे-आगे था और उसके पीछे कुत्ते छलांग भर रहे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक इस दौरान बगदादी रो रहा था, चिल्ला रहा था, गिड़गिड़ा रहा था और खौफ में था. आखिर दौड़ते-दौड़ते गुफा खत्म हो गई. इस दौरान बगदादी ने अपने तीन बच्चों को भी साथ रखा था, जब बगदादी को अपना मौत नजदीक नजर आने लगा तो उसने कुत्तों का शिकार बनने के बजाय अपना विस्फोटक जैकेट खुद उड़ा लिया। एक तेज धमाका हुआ, धुएं का गुबार उठा और सुरंग धंस गई. बगदादी और उसके तीन बच्चों के ऊपर कई टन मलबा गिर गया. इस विस्फोट में बगदादी का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के यूएस स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज ने रात में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ये ऑपरेशन उत्तर पश्चिमी सीरिया में दिया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के बाद देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अपने कत्ले आम के लिए दुनिया भर में खौफ पैदा करने वाला बगदादी आखिरी पलों रो रहा था, गिड़गिड़ा रहा था. वो बेहद खौफ में था, उसे अपनी मौत साफ नजर आ रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button