
दिल्ली। दिल्ली पुलिस के आयुक्त द्वारा सौंपी अनुपालन रिपोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल को सूचित किया गया कि गोविंदपुरी पुलिस थाने के एक इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और सहायक सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। कारण यह था कि आरोपी नंदा नायक ने जमानत में रिहा होने के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
Read also:- आर्मी जवान ने की खुदकुशी, पत्नी को ससुराल वालो ने किया बेइज्जत, पत्नी ने की आत्महत्या….
दरसल आपको बता दें कि आरोपी नंदा नायक ने अपनी अंतरिम जमानत रद्द होने पर जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले अपनी पत्नी झरना की कथित तौर पर हत्या कर दी जो उसके खिलाफ दर्ज मामले में एक गवाह थी। नायक को जून 2021 को 90 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।
Read also:- संदिग्ध कार में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, कार सवार ने पुलिसकर्मी पर की गाड़ी चलाने की कोशिश
हालांकि अदालत ने गवाहों को धमकी देने और मामला वापस लेने का दबाव डालने के बाद 31 जुलाई को उसकी जमानत रद्द कर दी। अदालत ने आरोपी को दो दिन में जेल में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। पुलिस के अनुसार नायक ने आत्मसमर्पण करने से पहले एक ‘दुपट्टे’ से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।




