राशिफल - अध्यात्म

18 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

श्रावण शुक्ल पक्ष – एकादशी तिथि, रवियोग, गंडमूल की  स्थिति बन रही है। मूल नक्षत्र होने के साथ ही विष्कंभ योग रहेगा। चंद्र का गोचर धनु राशि पर होगा। आज श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।  जानिए आज बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 18 अगस्त 2021

आज के दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट न करें। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को लेकर काफी दिनों से हो रही परेशानी दूर होगी। किसी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा तनाव न लें। धन लाभ होगा।

आज का वृषभ राशिफल 18 अगस्त 2021

आपका साथी काफी सकारात्मक रवैया अपना सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। नई जगह घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।

आज का मिथुन राशिफल 18 अगस्त 2021

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। अपने रिश्ते में ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। विरोधी पक्ष आज बेहद सक्रिय रहेगा। आपको नुकसान होने की आशंका है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।

आज का कर्क राशिफल 18अगस्त 2021

आपकी दिनचर्या में आज सुधार होगा। आप किसी के प्रति अपने मन में द्वेष न रखें। आज आप काफी सकारात्मक रहने का प्रयास करेंगे। निवेश कर सकते हैं। तबादला होने की सूचना मिलेगी। कारोबार में लाभ हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। धन लाभ होगा। किसी से विवाद न  करें

आज का सिंह राशिफल 18 अगस्त 2021

किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन के बाद आपके कैरियर को नई दिशा मिलेगी। धनलाभ होगा। यात्रा करने से बचें, किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी । विरोधियों से सतर्क रहें। कारोबार के साझेदारों के चलते आपको तकलीफ होग। बोलते हुए सावधान रहें ǀ किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ।

आज का कन्या राशिफल 18 अगस्त 2021

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परेशानियां दूर होंगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

आज का तुला राशिफल 18 अगस्त 2021

आज उत्साहित रहेंगे।  पूर्व किए गए निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य पर  ध्यान दे । आप अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अपने आप को साबित करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप अपनी कार्य क्षमताओं से हर किसी को प्रभावित करेंगे। जोखिम लेने से बचें। किसी से अनबन हो सकती है।

आज का वृश्चिक राशिफल 18 अगस्त 2021

आज का दिन किसी परेशानी के चलते उलझन में बीतेगा। चिंतित रहेंगे। परिवार के सदस्य क तबियत खराब हो सकती है। आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। थकान महसूूस कर सकते हैं। गोपनीय बातें शेयर न करें।  विवाद से बचने के लिए आप बुजुर्गों से चर्चा करें। कारोबारियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। 

आज का धनु राशिफल 18 अगस्त 2021

आज आप काफी खुश रहेंगे। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। किसी नए काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने काम को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपका ऋण संबंधी काम हो सकता है

आज का मकर राशिफल 18 अगस्त 2021

कैरियर के प्रयास सफल रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा।  जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आप पर कोई हावी होने की कोशिश कर सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से जुड़े काम न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

आज का कुंभ राशिफल 18 अगस्त 2021

आप किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से ज्यादा खर्च न करें। परिवार में आप एक समझौता कराने वाले का दायित्व निभाएंगे।  परिवार के किसी सदस्य को कुछ दिक्कत हो सकती है। नई जानकारी l

आज का मीन राशिफल 18 अगस्त 2021

आज आपको खुशी मिलेगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आज कारोबार में मुनाफा हो सकता है। नई खुशखबरी आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button