उत्तर प्रदेशदेश विदेश

आर्मी जवान ने की खुदकुशी, पत्नी को ससुराल वालो ने किया बेइज्जत, पत्नी ने की आत्महत्या….

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल एक आर्मी जवान की खुदकुशी के बाद उसकी पत्नी भी आत्महत्या कर ली। मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद शव को पीएम रिर्पोट के लिए भेज दिया गया है।

 दरअसल, आर्मी जवान का कश्मीर में तैनात थे। 8 तारीख को जम्मू के राजोरी में अपनी तैनाती के स्थल पर ही सुसाइड कर लिया। जिसके बाद उसका पार्थिवी शरीर जवान गृह ग्राम अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। वहीं पत्नी जब अपने पति का आखिरी बार चेहरा देखने के लिए ससुराल पहुंची तो वहां उसको ससुराल वालों ने बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी मायके लौटकर आई और यहां आत्महत्या कर ली। आरोप है कि, ससुराल की महिलाओं ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाला और उसका सार्वजनिक अपमान किया। पत्नी रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, ससुराल वालों का पैर पकड़ कर अपने पति का अंतिम बार चेहरा देख लेने की मिन्नतें करती रही लेकिन ससुराल के लोगों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने धक्के मारकर उसको वहां से भगा दिया।

उस पर ये कटाक्ष किए कि ये हमारे बेटे को खा गई. इस सार्वजनिक अपमान से तंग आकर आरती ने बीते दिन अपने घर मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति की मौत से और ससुरालीजनों के सर्वजसनिक रूप से बेइज्जत किये जाने से आहत आरती कहती थी कि मैं जीते जी मुझे नहीं मिलने दिया तो मैं मरकर अपने अरविंद से मिलूंगी और उसने अरविंद से मिलने के लिए आज मौत को गले लगा लिया। इस घटना से पूरे एटा जनपद में शोक का माहौल हैमामला एटा जनपद के कोतवाली देहात के बिजौरी गांव का है जहां जम्मू के राजौरी में तैनात रहे सेना के जवान अरविंद चौहान की मौत के बाद उसकी आहत पत्नी ने भी बीते दिन फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। अरविंद ने 8 अगस्त 2021 को जम्मू के राजौरी में अपनी तैनाती स्थल पर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। बताया जाता है कि उसका अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

  इस बीच मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला उस समय सामने आया जब जवान अरविंद चौहान की पत्नी अपने पति की मौत की खबर सुनकर रोती बिलखती अपनी ससुराल एटा जनपद के थाना बिजौरी में ससुराल पहुंची। पहले से ही दुःखो का पहाड़ झेल रही आरती को वहां ससुराली जनों ने ना केवल सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत किया बल्कि उसको अपने पति का चेहरा भी नहीं देखने दिया और ना ही हिन्दू धर्म की रीति रिवाज, रस्म को पूरा करने दिया.

Related Articles

Back to top button