देश विदेश

मुंबई में चल रही अश्लील फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता सहित 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

मुंबई में उभरे हुए सितारे अपनी पहचान बनाने के लिए फिल्म में काम करने जाते है लेकिन जरा सी गलती किसी को भी भारी पड़ सकती है। ताजा मामला मुंबई के मलाड-मालवानी इलाके का है। शुक्रवार को यहां पर संघर्षरत मॉडल और स्ट्रगलिंग अभिनेता के साथ अश्लील फिल्म बनाने व सोशल मीडिया और वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

read also – किसान आंदोलन – आज देशव्यापी चक्काजाम, यहां जाने किस समय पर है जाम और पूरा ब्यौरा

इस बड़े खुलासे के बाद अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया है कि मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित एक बंगले में अश्लील फिल्म बनाने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित करके बंगले पर छापेमारी की। वहां से दो पुरुष अभिनेता, एक लाइट मैंन, एक महिला फोटोग्राफर एवं एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब ये लोग अश्लील फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक पीड़ित महिला को बचाया गया है। गिरोह में पकड़ी गई महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अश्लील वीडियो शूट करती थी और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती थी और लोगों से पैसे वसूलती थी। अधिकारी ने कहा, “छापे के दौरान, 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 5.68 लाख रुपये है।” उनके खाते में जमा 36.60 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं। ‘

read also – पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद की दरिंदे ने हत्या, परिजन तुरंत फांसी देने के मांग पर अड़े, फिर

पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिला अचेतन प्रपत्र निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को 10 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button