किसान आंदोलन – आज देशव्यापी चक्काजाम, यहां जाने किस समय पर है जाम और पूरा ब्यौरा
किसान संगठनों ने आज देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन मिला हुवा है। कहा जा रहा है कि चक्का जाम का फर्क राजधानी दिल्ली में नहीं पड़ेगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे।
Read Also – किसान आंदोलन में किया किसानों ने बड़ा ऐलान, दिल्ली एनसीआर में भी होगा 3 घंटे का चक्काजाम
आपको दें कि चक्काजाम 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक चलेगा। इस दरम्यान राष्ट्रीय और राज्य के हाइवे को जाम किया जाएगा, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि यह चक्का जाम को देशव्यापी होगा। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार यह चक्का जाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में नहीं किया जाएगा।इसके साथ ही आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को कहीं भी नहीं रोका जाएगा।
Read Also – किसान आंदोलन – इन राज्यों में नही होगा चक्का जाम, जानिए राकेश टिकैत ने क्या कहा
मतलब 12 और 3 बजे के बीच शनिवार को किसी हाइवे पर यात्रा करते हैं, तो आप इस चक्का जाम में फंस सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें। किसानों का कहना है कि वे चक्का जाम में फंसे लोगों को भोजन और पानी मुहैया कराएंगे। ट्रैक्टर रैली के दौरान जो हुआ उसके बाद दिल्ली में चक्का जाम नहीं होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को भी इस विरोध से छूट है, क्योंकि इन दोनों राज्यों के किसानों को दिल्ली के विरोध स्थलों की ओर कूच करना पड़ सकता है।
Read Also – स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का कारोबार, 28 से ज्यादा हिरासत में
इसके साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कें खुली रहेंगी जहां विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। चक्का जाम कर किसान प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट सेवा बंद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं।



