मनोरंजन

पुराने घर को छोड़ प्रियंका के घर शिफ्ट हुई जैकलीन फर्नांडिस, ऐसा है घर

जैकलीन फर्नांडिस अपने पुराने घर को छोड़कर नए घर में शिफ्ट हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुई हैं. एक्ट्रेस के नए घर की कीमत तक़रीबन 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि जैकलीन जब से मुबंई आई है वो मुंबई के ब्रांद्रा में एक किराए के घर में रहती थीं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ इसी घर में रहती थीं. प्रियंका चोपड़ा के इस घर में एक बड़ा सा लिविंग एरिया है और उसी के साथ आउटडोर बालकनी भी है।

जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखाई दी थी. फोटो में जैकलीन ने सफेद रंग का टॉप पहना हुआ था और कैप्शन में अपने फैंस के लिए लिखा था, ‘आप सभी का दिन शुभ हो. सभी खुश रहो और फिट रहो’

Related Articles

Back to top button