देश विदेशमध्यप्रदेश

एक साथ तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा – तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू…

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर इलाके में तीन दुकानों में भीषम आग लग गई। जिसके बाद आसपास के इलाको में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दरअसल, मध्यप्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर इलाके की है,जहां तीन दुकानों में भीषण आग लग गई है। आग लगते ही तीनों दुकानें धू-धू कर जल उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें नजर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। वहीं इस माले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘बुधवारी चौक पर तीन दुकानों में आग लग गई। आग बुझा दी गई है। अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।’

Related Articles

Back to top button