देश विदेशमध्यप्रदेश

मतदान कर्मियों की बस में लगी आग, कूदकर बचाई जान, मतदान सामग्री लेकर लौट रहे थे..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही एक बस में अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद बस में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। मतदान कर्मियों ने आनन-फानन में कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल सभी मतदान कर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह बस छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचारियो को लेकर बैतूल जिला मुख्याल लौट रही थी। इसी दौरान साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांव के उसमें आग लग गई। मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। खबर मिलते ही मौके पर अधिकारी और पुलिस तैनात है। बैतूल ,मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

बता दें कि 7 मई को दौरान मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सभा सीट पर वोट डालए गए। इन सीटों पर 127 उम्मीदवार का भाग्य लिखा गया। इसमें 127 में 118 पुरुष उम्मीदवार और 9 महिला उम्मीदवार हैं।

Related Articles

Back to top button