inh24

अगर लगती है थकान ज्यादा तो अपनाएं यह टिप्स, रहेंगे चुस्त दुरुस्त

व्यस्त लाइफ में थकान होना बहुत आम बात है। ऑफिस में आठ से नौ घंटे गुज़ारने के बाद शरीर में दर्द रहने लगता है। कभी कमर में तो कभी धंधे में दर्द रहता है। वहीं थका-थका तो आप हमेशा ही फील करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको डेली रूटीन में शामिल करके आप थकान से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही खुद को तरोताजा भी फील करेंगे। आइए जानते हैं।

हेल्दी डाइट लें

सबसे जरूरी है कि हेल्दी डाइट लें। हरी साग-सब्जियों वाले खाने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जिनसे शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही आप खुद को फिट फील करते हैं, जबकि अगर आप जंक-फूड जैसी कुछ चीजें खाते हैं तो आप हैवी फील करते हैं। साथ ही शरीर को एनर्जी भी नहीं मिलती। इसकी वजह से आप थका-थका फील करते हैं।

पानी खूब पिंए

मानव शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है। शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होगा तो ऊर्जा की कमी हो जाती है, जिससे थकावट महसूस होती रहती है। इसलिए पानी खूब पिएं।

कार्बोहाइड्रेट शामिल करें

हमारे शरीर में सबसे ज्यादा एनर्जी कार्बोहाइड्रेट से आती है। इसलिए अपने खान-पान में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का ध्यान रखें। कोशिश करें कि आपकी डाइट में इसकी एक बैलेंस मात्रा हो।

नींद पर ध्यान दें

एक अच्छी नींद शरीर में होने वाली तमाम तरह की समस्याओं से दूर रखती है। इसलिए बेहद जरूरी है कि सात से आठ घंटे की भरपूर नींद ली जाए। इससे न केवल आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे बल्कि आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा।

एक्सरसाइज करें

अगर आप ज्यादा समय एक्सरसाइज को नहीं दे पाते हैं तो कोई बात नहीं कोशिश करें कि ऑफिस से लौटने के बाद कम से एक घंटे हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को दीजिए। इससे आप खुद को रिफ्रेश फील करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button