देश विदेश

Republic Day Violence – लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

गणतंत्र दिवस) दिन लाल किले में हुई हिंसा (Red Fort Violence) को लेकर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे लापता किसानों के मामले को लेकर एलजी से जल्द मुलाकात करेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 115 गिरफ्तार हुए किसानों की लिस्ट जारी की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो किसान लापता हैं उन्हें ढूंढा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने लाल किले पर हुई हिंसा पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस हिंसा के मामले में दीप सिद्धू समेत आठ आरोपियों पर दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित किया है। इन सभी पर लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से ही दीप सिद्धू फरार चल रहा है। पुलिस ने अब लाल किले के सभी आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है।

आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत आज जींद जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक पूरे देश में ऐसी ही महापंचायत चलते रहेगी। उनका उद्देश्य यही रहेगा कि सभी गांव में जाकर लोगों को इकट्ठा करें। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते बैरिकेडिंग और ज्यादा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button