बिजनेस

Jio लाया है स्वतंत्रता दिवस पर शानदार ऑफर, यूजर्स की हो जाएगी बल्ले बल्ले


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर JIO ने अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है. जिसके बारे में जानकर आप खुश हो जायेंगे.
जियो 2,999 रुपये के रिचार्ज पर अगले 365 दिन तक 2।5 जीबी दैनिक डेटा दे रहा है। इसके साथ ही यूजर को Disney+ Hostar Mobile Subscription भी मिलेगा। यह ऑफर जियो के आधिकारिक ऐप पर पहले से ही लाइव है।

कंपनी इस रिचार्ज के साथ अपने ग्राहकों को Ajio पर 750 रुपये, नेटमेड्स पर 750 रुपये और इक्सिगो पर 750 रुपये का ऑफ दे रही है। साथ ही 750 रुपये मूल्य का अतिरिक्त 75 जीबी डेटा दिया जा रहा है। गौरतलब है कि देश इस साल आजादी की 75 सालगिरह के मौके पर अमृत महोत्सव मना रहा है।

2,999 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के अलावा कंपनी 2,879 रुपये का प्लान भी देती है। इसमें 2GB दैनिक डाटा, प्रति दिन 100 SMS और असीमित वॉयस कॉल लाभ मिलता है। 2,999 के प्लान की तुलना में यह प्लान थोड़ा कम खर्चीला है क्योंकि आपको 2,879 रुपये के पैक के साथ थोड़ा कम डाटा मिलता है।

इसके साथ ही Jio की ओर से 2,545 रुपये का वार्षिक प्रीपेड प्लान भी दिया जाता है, जो 1।5GB दैनिक डेटा, प्रति दिन 100 SMS और असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। यह प्लान 336 दिनों के लिए वैध रहेगा।





Related Articles

Back to top button