Breaking News
बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मारा, चार लोगों की हो चुकी मौत |

बालोद जिले में गुरुवार को हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को फिर मौत के घाट उतारा है. हाथियों के हमले से जिले में यह पांचवीं मौत है. बालोद जिले के गुरुर परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहतरा निवासी बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतारा है.
इससे पहले जिले में चार लोगों की मौत हाथी के हमले से हो चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला खेत की तरफ शौच के लिए गई हुई थी. कान से उनको कम सुनाई देता था, जिसे हाथी ने मौत के घाट उतार दिया.
मृतक बुजुर्ग महिला का नाम मोतीम बाई पति श्यामलाल बताया जा रहा है. बुजुर्ग महिला की मौत के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.





