छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के महान खिलाड़ियों को देखने के लिए भारी भीड़एकत्रित हुई थी। यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का शानदार मैच खेला गया।
बता दें कि साउथ अफ्रीका लेजेंड्स (South Africa Legends) ने टॉस जीतकर इंडिया लेजेंड्स (India Legends) को पहले बल्लेबाजी करने को कहा. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसे जवाब में मेहमान टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 148 रन ही बना सकी. भारत ने ये मैच 56 रन से जीत लिया।
मैच में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने महज 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बना डाले. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज जानडर डे ब्रुइन (Zander de Bruyn) के 18वें ओवर में लगातार चार गेंदों में 4 छक्के जड़ दिए।
युवी ने साल 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के एक ओवर में 6 छक्के लगाकर वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाया. सचिन, यूसुफ ने भी दिखाया दम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने 37 गेंदों में 9 चौके और 1 सिक्स की मदद से शानदार 60 रन बनाए. इसके अलावा यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने 3 और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 2 विकेट हासिल किए. युवी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड के लिए चुना गया।
इसके बाद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 56 रन से हरा दिया। आज का मैच भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। सचिन ने जहां आक्रामक बल्लेबाजी की, तो वहीं युवराज ने तूफानी बैंटिंग से दिल जीत लिया। पारी में 6 छक्के लगाने वाले युवी ने तो एक ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर 20-ट्वेंटी वर्ल्ड कप की याद दिला दी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 205 रनों की चुनौती दी थी, जवाब में साउथ अफ्रीका 7 विकेट पर148 रन ही बना सकी।
वीरनारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। अपने लीग मुकाबले के आखिरी मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला हो रहा है। टॉस प्रोटिज ( दक्षिण अफ्रीका) ने जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटिज (दक्षिण अफ्रीका) एक वक्त काफी अच्छी स्थिति में दिख रही थी। एंड्रयू पुटीक और मोर्ने वायके की सलामी जोड़ी ने 11 ओवर में 87 रन जोड़े। इसी स्कोर पर पुटिक 41 रन बनाकर आउट हो गये, इसके तुरंत बाद मोर्ने वान वायके को प्रज्ञान ओझा ने सचिन के हाथों लपकवा दिया। वायके ने 48 रन बनाये थे।




