देश विदेश

मुकेश अंबानी के घर के बाहर गाडी में बम मामले में सचिन वाजे गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी हैं सचिन वाजे

महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे (Sachin vaze) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एंटीलिया केस में गिरफ्तार कर लिया है। NIA ने सचिन वाजे (Sachin vaze) को शनिवार, 13 मार्च को रात लगभग 11:50 मिनट पर गिरफ्तार किया। इससे पहले ठाणे की अदालत सचिन वाजे (Sachin vaze) को अंतरिम जमानत देने से मना कर चुकी है। गिरफ़्तारी से पहले NIA के अधिकारियों ने लगभग 12 घंटे लम्बी पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Read Also – एक बार फिर रोटी में थूक लगाकर बांट रहा था समारोह में, वीडियो हो गया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि 25 फरवरी को भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई थी, जिसके अंदर जिलेटिन की छड़े बरामद की गई थी. इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआती जांच करने वाले दल में सचिन वाजे (Sachin vaze) भी शामिल थे। बाद में उन्हें इस केस से अलग कर दिया गया था और मामले की जांच NIA ने अपने हांथों में सौंप दी गई थी।

इससे पहले सचिन वाजे (Sachin vaze) के खिलाफ ठाणे के बिजनेसमैन मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) की संदिग्ध मौत का भी केस चल रहा था जिसकी जाँच भी चल रही थी। जिस स्कॉर्पियो कार को मुकेश अंबानी के घर के बाहर से बरामद किया गया था, उसके मालिक मनसुख हिरेन थे। मनसुख हिरेन 5 मार्च को संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे।

Read Also – छात्र को क्रिकेट खेलते देख लट्टू हुई 12वीं की छात्रा, प्यार भरी बातों में उलझाकर ले गया अपने शहर, एक महीने तक किया रेप फिर लड़की नेपाल बॉर्डर से बरामद हुई ऐसे

शनिवार को 11.30 बजे सचिन वाजे (Sachin vaze) ने दक्षिण मुंबई स्थित NIA के ऑफिस में पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया था। NIA के ऑफिस पहुँचाने से पहले उन्होंने अपने पर्सनल व्हाट्सएप अकाउंट पर स्टेटस लगाया था जिसमे दावा किया गया था कि, उन्हें गलत तरीके से फ़साने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को जब सचिन वाजे का बयान लिया जा रहा था उस दौरान NIA ने क्राइम ब्रांच के एसीपी नितिन अलाकनुरे, एटीएस एसीपी श्रीपद काले को भी तलब किया था। NIA ने उनसे इस केस की प्रगति और हालात के बारे में जानकारी भी ली थी।

Read Also – नई नवेली दुल्हन का खुला राज निकली किन्नर, दूल्हा सदमे में, घरवालों की ख़ुशी हुई काफूर

NIA रविवार को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे (Sachin vaze) को अदालत में पेश कर सकती है। NIA ने जानकारी देते हुए कहा है कि, सचिन वाजे को केस आरसी संख्या 01/2021/NIA/MUM के तहत आईपीसी की धारा 286, 465, 473, 506(2), 120 B और Explosive Substances Act 1908 की धारा 4(a)(b)(I) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button