मध्यप्रदेश

बुजुर्ग महिला के चोट पर डॉक्टर ने बांध दिया पट्टी की जगह निरोध कंडोम, मचा बवाल


मुरैना में बुजुर्ग महिला की चोट पर पट्टी करते समय रूई की जगह कंडोम का पैकेट बांध दिया। इसके बाद घायल महिला को मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बात का राज तो तब खुला जब मुरैना जिला चिकित्सालय के ड्रेसिंग रुम में जब डॉक्टरों ने पट्‌टी खोली। जिसके बाद उसमें कंडोम का पैकेट चिपका मिला। इस घटना के बाद अब पोरसा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के डॉक्टर व ड्रेसरों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि पोरसा के धर्मगढ़ गांव निवासी बुजुर्ग महिला के सिर पर सोते समय मकान की ईंट गिर गई थी। ईंट गिरने से उसके सिर में खून बहने लगा। जिसके बाद उनके परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पोरसा पहुंचे।

डॉक्टर व ड्रेसरों ने महिला के सिर में घाव वाली जगह पर रुई न बांधते हुए निरोध(कंडोम) का खाली पैकेट बांधकर उसे जिला चिकित्सालय मुरैना रैफर कर दिया। जहां इस मामले का खुलासा हुआ। मुरैना जिला चिकित्सालय पहुंची महिला के सिर से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला की कंडोम वाली पट्‌टी खोलकर उसे साफ किया और उसमें टांके लगाए, तब कहीं जाकर महिला के सिर से खून बंद हुआ।

मुरैना के अंबाह-पोरसा, सबलगढ़-कैलारस व जौरा के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर महीने लाखों रुपए का बजट भेजा जाता है। बावजूद इसके हालत ये है कि रुई की जगह कंडोम का खाली पैकेट पट्‌टी में बांधा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बजट सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के प्रभारियों की जेब में जा रहा है। ये कोई पहली लापरवाही का मामला नहीं है।

बता दें कि इससे पहले भी इन सामुदायिक स्वास्थय केन्द्रों पर मरीजों की मल्लम पट्‌टी नहीं की जाती है। यहां आने वाले अधिकांश मरीजों को जिला चिकित्सालय मुरैना रैफर कर दिया जाता है। पोरसा केंद्र के ड्रेसरों की घोर लापरवाही के मामले में सामुदायिक केन्द्र के बीएमओ को नोटिस जारी करने की बात कही है। साथ ही जिन ड्रेसरों ने लापरवाही बरती है, उनकी वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर ने की भी बात कही गई।





Related Articles

Back to top button