खेसारी लाल और सपना चौधरी का मटक मटक गाना हुवा रिलीज, उड़ा रहा गर्दा

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी को अब दर्शक एक वीडियो में एक साथ कमर मटकाते देख सकते हैं. इस गाने के रिलीज का इंतजार जितना भोजपुरी के दर्शक कर रहे थे.
हरियाणवी दर्शकों को भी सपना चौधरी के साथ खेसारी लाल यादव के इस गाने के रिलीज का इंतजार काफी लंबे समय से था. दोनों ही कलाकारों की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. सपना चौधरी तो खुद मान चुकी हैं कि बिहार में उनके चाहनेवालों की तादाद बहुत बड़ी है.
सपना ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि उनके प्रशंसक सबसे ज्यादा भोजपुरी और खासकर बिहार के लोग हैं इसके बाद हरियाणा और यूपी के दर्शकों का नंबर आता है. ऐसे में आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का बहुप्रतिक्षित गाना ‘मटक-मटक’ के रिलीज का इंतजार लंबे समय से दर्शकों को था. दोनों के इस गाने को हरियाणवी में रिलीज किया गया है और इस गाने को अपनी आवाज से विश्वजीत चौधरी ने सजाया है.
इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव सपना चौधरी के साथ उनके चिर परिचित अंदाज में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. ऐसा लग ही नहीं रहा कि वह सपना के सामने किसी मामले में 19 नजर आएं.
https://www.youtube.com/watch?v=PhWUU02FWO8
#Matak_Matak Song Out Now
उम्मीद है दोस्तों आपको gaana पसंद आयेगा सोंग अच्छा ल…
#Matak_Matak Song Out Now👆👆
💕 उम्मीद है दोस्तों आपको gaana पसंद आयेगा 🥰 सोंग अच्छा लगे तो Like & Share ज़रूर करें😍😍😍
@recordsvats
@khesari_yadav
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.






