मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर छिड़ी राजनीति, पक्ष विपक्ष ने लगाया एक – दूसरे पर आरोप

भोपाल. मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ पर सियासत भी शुरु हो गई है। बाढ़ को लेकर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ ‘मैन मेड’ है। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए पूर्व सीएम को स्वार्थी कमलनाथ बताया है।

Read also – क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 3 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंडिया और इंग्लैंड के बीच आईडी देकर खिला रहे थे सट्टा. .

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में मैन मेड बाढ़ है, यह अकेले ऊपर वाले की बाढ़ नहीं है। उन्होंने आरोप सरकार पर आरोप लगाया कि समय रहते डैम खाली किए गए। तेज बारिश का अंदेशा के बाद भी डैम खाली नहीं किए गए। सरकार को समय रहते वाटर फ्लो मेनटेन करना था।
वहीं बीजेपी नेता डॉ हीतेष बाजपेयी ने भी ट्वीट करके कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता ने कहा, ”कमलनाथ के पास भी निजी हवाई जहाज़ ओर helocopter हैं परन्तु मजाल कि उसका इस्तेमाल किसी कोरोना मरीज को अस्पताल या किसी बाढ़ पीडित को सहायता पहुंचाने के लिये कभी हुआ हो? स्वार्थी कमलनाथ?” डॉ हीतेष बाजपेयी ने ये भी कहा, ”ट्विटर पर तैनात हैं कमलनाथ!

Related Articles

Back to top button