देश विदेशमध्यप्रदेश

दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम, स्टूल पर चढ़, बारिश देखने की कर रहा था कोशिश

इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में बारिश और बादल देखने के लिए स्टूल पर चढ़ा बच्चा हादसे का शिकार हो गया। पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, घटना न्यू फ्रेंड्स कालोनी (चंदन नगर) की शुक्रवार रात की है। डेढ़ वर्षीय राजा पुत्र रज्जाक खान दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई तो राजा ने दूसरी मंजिल पर स्टूल रखा और रेलिंग पकड़कर उस पर चढ़कर नीचे देखने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। पुलिसकर्मी जगदीश सोलंकी के मुताबिक, रज्जाक खान धर्मगुरु है। मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है।

Related Articles

Back to top button